
दिल्ली विश्व पुस्तक मेले - 2025 में युग साहित्य की विशेष प्रदर्शनी
दिल्ली के विश्व पुस्तक मेले - 2025 में पुनः पूज्य गुरुदेव प. श्रीराम शर्मा आचार्य जी की पुस्तकों का विशेष स्टाल लगाया गया है, पूज्य गुरुदेव ने 3200 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है। जिनमे से 1700 के लगभग पुस्तकों को यहाँ उपलब्ध कराया गया हैं, ये सभी पुस्तकें आचार्य जी के दृष्टिकोण और शिक्षाओं पर आधारित हैं।
इस स्टाल पर ज्ञान - विज्ञान के साथ - साथ मनुष्य जीवन के प्रत्येक पहलुओं पर उन्नति परक मार्गदर्शन देने वाली सभी विषयों पर पुस्तकें उपलब्ध है। यह स्टाल जिज्ञासुओं के साथ - साथ पुस्तक प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन अवसर प्रस्तुत करता है। इन पुस्तकों को बहुत ही उचित और सुलभ कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि हर व्यक्ति को इस अमूल्य ज्ञान की धरोहर का लाभ मिल सके।
समय की आवश्यकता को देखते हुए, बहुत सी पुस्तकों की ऑडियो तैयार की गई है, ताकि वे पुस्तक प्रेमी जो पढ़ने का समय नहीं निकाल पाते, वे भी आचार्य जी के महान कार्यों का श्रवण करके लाभ उठा सकें। युवा पीढ़ी के लिए इन ऑडियो बुक्स को स्टाल पर उपलब्ध कराया गया है। यह एक अत्यंत सराहनीय कदम है, जो किताबों के प्रति प्रेम और ज्ञान की अभिवृद्धि में मदद करेगा। 2 ही दिनों में सेकड़ों लोगों ने पुस्तकें ली है और स्टाल पर आकार युग साहित्य का परिचय पाने वाले तो हजारों में है।
अगर आप भी जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना चाहते हैं, तो इस स्टाल पर आकर पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी की पुस्तकों का अनुभव करें और अपनी जीवन यात्रा को एक नई दिशा दें।
समाचार लिंक : https://www.awgp.org/en/video?aid=236&id=10204