युवाओं द्वारा भव्य “संगीतमय रुद्राभिषेक” का आयोजन - अशिव त्याग संकल्प के माध्यम से कराया गया व्यसन मुक्ति का संकल्प

युवाओं द्वारा भव्य “संगीतमय रुद्राभिषेक” का आयोजन - अशिव त्याग संकल्प के माध्यम से कराया गया व्यसन मुक्ति का संकल्प
युवाओं द्वारा भव्य “संगीतमय रुद्राभिषेक” का आयोजन - अशिव त्याग संकल्प के माध्यम से कराया गया व्यसन मुक्ति का संकल्प
गतिविधि आंकड़े एवं विवरण (Activity Stats)
कितने प्रतिभागी शामिल हुए?
500
कितने व्यक्तियों ने व्यसन-मुक्ति का संकल्प लिया?
100

थेऱगांव, पीसीएमसी में गायत्री परिवार पुणे की युवा टीम के द्वारा वरिष्ठ परिजनों के मार्गदर्शन में संगीतमय रुद्राभिषेक का भव्य एवं दिव्य आध्यात्मिक आयोजन अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न किया गया। इस दिव्य कार्यक्रम में 500 से अधिक श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिन्होंने सामूहिक उपासना, मंत्रोच्चार, भक्ति संगीत एवं ध्यान के माध्यम से वातावरण को शिवमय बना दिया। पूरे परिसर में भक्ति, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण संगीतबद्ध मंत्रोच्चार रहा, जिसमें वेदमंत्रों का उच्चारण मधुर वाद्ययंत्रों की संगति में किया गया। ॐ नमः शिवाय और रुद्र मंत्रों की गूंज से पूरा क्षेत्र भक्तिरस में सराबोर हो गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक भाव से भगवान शिव का अभिषेक किया और विश्व कल्याण, सद्बुद्धि एवं शांति की प्रार्थना की। गायत्री चेतना केन्द्र वाघोली के व्यवस्थापक श्री सोमदेव पट्टैया जी ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को चेतना केंद्र की गतिविधियों से अवगत कराया एवं शांतिकुंज हरिद्वार पधारने का आमंत्रण दिया। साथ ही स्थानीय ज़ोनल समन्वयक श्री हेमंत जोगलेकर जी ने इसे एक आदर्श कार्यक्रम बताते हुए इसकी सफलता पर समस्त युवा टीम की भरपूर सराहना की। कार्यक्रम में शान्तिकुंज प्रतिनिधि डॉ. रमेश अभिलाषी जी की विशेष उपस्थिति रही जिन्होंने शिव-तत्व के महत्व और अशिव त्याग संकल्प हेतु सभी श्रद्धालुओं को प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में कई परिजनों ने अपनी बुराइयों का त्याग किया और राष्ट्र उत्थान हेतु समयदान तथा अंशदान का संकल्प लिया। श्रद्धालुओं ने इस आयोजन को अत्यंत प्रेरणादायक और मन को शांति प्रदान करने वाला बताया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भविष्य में भी ऐसे आध्यात्मिक कार्यक्रमों में नियमित रूप से सम्मिलित होने की इच्छा व्यक्त की एवं गायत्री परिवार के साथ मिलकर युग निर्माण के कार्य में सहयोग करने का आश्वासन दिया।

5 0 comments · 143 views
U
What's your name?
Please enter your details to post a comment
Home Pledge समाचार सबमिट करें डाउनलोड