व्यसन मुक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम

व्यसन मुक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम
व्यसन मुक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम
व्यसन मुक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम
गतिविधि आंकड़े एवं विवरण (Activity Stats)
कितने प्रतिभागी शामिल हुए?
246
कितने व्यक्तियों ने व्यसन-मुक्ति का संकल्प लिया?
246

अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में युवा प्रकोष्ठ कटिहार द्वारा व्यसन मुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत +2 हाई स्कूल, खेरिया कोढ़ा में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा को नशे से दूर रखते हुए शिक्षा, खेल, योग, सेवा एवं रचनात्मक कार्यों में लगाएं, तभी स्वस्थ और संस्कारवान समाज का निर्माण संभव है। इस अवसर पर विद्यार्थियों को “व्यसन से बचाव, सृजन में लगाव” का संदेश देते हुए नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया। विद्यार्थियों ने स्वयं नशे से बचने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी द्वारा बताए गए साधना, स्वाध्याय, सेवा और संयम जैसे जीवन मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। युवा प्रकोष्ठ कटिहार ने “नशामुक्त युवा—स्वस्थ समाज, नशामुक्त भारत—सशक्त भारत” का संदेश दिया।

0 0 comments · 62 views
U
What's your name?
Please enter your details to post a comment
Home Pledge समाचार सबमिट करें डाउनलोड