व्यसन मुक्ति अभियान एवं व्यक्तित्व विकास कार्यशाला

व्यसन मुक्ति अभियान एवं व्यक्तित्व विकास कार्यशाला
व्यसन मुक्ति अभियान एवं व्यक्तित्व विकास कार्यशाला
गतिविधि आंकड़े एवं विवरण (Activity Stats)
कितने प्रतिभागी शामिल हुए?
45
कितने व्यक्तियों ने व्यसन-मुक्ति का संकल्प लिया?
45

📢 *व्यक्तित्व विकास एवं नशा मुक्ति कक्षा* आज युगांतर पब्लिक स्कूल, महोबा बाजार रायपुर के पास सुबह 10:00 से 11:00 बजे तक व्यक्तित्व विकास कक्षा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्र एवं गुरु वंदना से किया गया। इस अवसर पर युवा समन्वयक आशीष राय द्वारा बच्चों को सफलता के सूत्र बताते हुए अनुशासन, सकारात्मक सोच, समय का सदुपयोग, अच्छे संस्कार एवं निरंतर प्रयास के महत्व पर प्रेरक उद्बोधन दिया गया। साथ ही नशे से होने वाली शारीरिक, मानसिक, आर्थिक एवं सामाजिक हानियों के बारे में बच्चों को जागरूक किया गया। उन्हें समझाया गया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार एवं भविष्य को प्रभावित करता है, जबकि नशामुक्त जीवन ही स्वस्थ, खुशहाल और सफल जीवन की आधारशिला है। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को नशामुक्त रहने एवं दूसरों को भी नशे से दूर रखने का संकल्प कराया गया। 🙏 🌱 नशामुक्त युवा — स्वस्थ समाज — उज्ज्वल भविष्य 🌱। आपका भाई आशीष राय

0 0 comments · 55 views
U
What's your name?
Please enter your details to post a comment
Home Pledge समाचार सबमिट करें डाउनलोड