व्यसन मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

व्यसन मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
व्यसन मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
व्यसन मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
गतिविधि आंकड़े एवं विवरण (Activity Stats)
कितने प्रतिभागी शामिल हुए?
500
कितने व्यक्तियों ने व्यसन-मुक्ति का संकल्प लिया?
500

व्यसन मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम संपन्न ☘️ युवा प्रकोष्ठ कटिहार, अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में *व्यसन मुक्त भारत अभियान* के अंतर्गत आज *आदर्श मध्य विद्यालय सिसिया, कटिहार* तथा +2 उच्च विद्यालय सिसिया, कटिहार में विद्यार्थियों के बीच विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ☘️ इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशा एवं विभिन्न प्रकार के व्यसनों से होने वाली शारीरिक, मानसिक, सामाजिक तथा आर्थिक हानियों के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया कि वे अपने जीवन में किसी भी प्रकार के नशे का सेवन न करें तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज के अन्य लोगों को भी व्यसन से दूर रहने के लिए जागरूक करें। 🍁 कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि वे स्वयं नशामुक्त जीवन अपनाएँगे, दूसरों को भी व्यसन के दुष्प्रभावों के बारे में बताएँगे तथा एक स्वस्थ, जागरूक और संस्कारित समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँगे। 🙏 सधन्यवाद, ✊ युवा प्रकोष्ठ कटिहार अखिल विश्व गायत्री परिवार।।

0 0 comments · 284 views
U
What's your name?
Please enter your details to post a comment
Home Pledge समाचार सबमिट करें डाउनलोड