दिया चूरू चलाएगा नशा मुक्ति के लिए अभियान

दिया चूरू चलाएगा नशा मुक्ति के लिए अभियान
Activity Stats & Details
कितने प्रतिभागी शामिल हुए?
30
कितने व्यक्तियों ने व्यसन-मुक्ति का संकल्प लिया?
30

गायत्री परिवार की युवा इकाई दिव्य भारत युवा संघ (दिया) चूरू द्वारा जिलेभर में व्यापक नशा मुक्ति जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए गायत्री शक्तिपीठ चूरू में संगोष्ठी आयोजित की गई अभियान के माध्यम से युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया जाएगा। दिया चूरू के जिला संयोजक नीरज जांगिड़ ने बताया कि अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर जनजागरण कार्यक्रम, संगोष्ठियां, रैलियां, शपथ ग्रहण, संवाद एवं प्रेरक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर स्वस्थ, जागरूक एवं संस्कारित समाज का निर्माण करना है। उन्होंने सभी सामाजिक, धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं के साथ-साथ आम नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

0 0 comments · 148 views
U
What's your name?
Please enter your details to post a comment
Home Pledge News Submit Downloads