एक कुण्डीय गायत्री यज्ञ एवं देव-दक्षिणा संकल्प कार्यक्रम

एक कुण्डीय गायत्री यज्ञ एवं देव-दक्षिणा संकल्प कार्यक्रम
एक कुण्डीय गायत्री यज्ञ एवं देव-दक्षिणा संकल्प कार्यक्रम
Activity Stats & Details
कितने प्रतिभागी शामिल हुए?
6
कितने व्यक्तियों ने व्यसन-मुक्ति का संकल्प लिया?
1

अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में ईशान युवा मंडल, उन्नाव द्वारा दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को सरिता दीदी जी के निवास स्थान पर एक कुण्डीय गायत्री यज्ञ का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ।इस पावन यज्ञ में अध्यापक श्री राम सुभाग सिंह जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। यज्ञ का संचालन आचार्य श्री सुरेश कुमार जी द्वारा विधिवत रूप से किया गया। यज्ञ के दौरान गायत्री मंत्र की आहुतियों से संपूर्ण वातावरण पवित्र एवं सकारात्मक ऊर्जा से भर गया। यज्ञ की पूर्णाहुति के पश्चात आचार्य सुरेश कुमार जी ने परम पूज्य गुरुदेव की प्रेरणा से देव-दक्षिणा के स्वरूप में श्री राम सुभाग सिंह जी से पान-मसाला त्याग का संकल्प करवाया।आचार्य जी के आह्वान पर श्री राम सुभाग सिंह जी ने गुरुसत्ता के समक्ष संकल्प लिया कि आज से वे पान-मसाला का पूर्णतः परित्याग करेंगे और अपने जीवन में सात्विकता एवं संयम को अपनाएंगे। उनके इस संकल्प पर उपस्थित सभी परिजनों ने करतल ध्वनि से उनका अभिनंदन किया। यह कार्यक्रम गायत्री परिवार के उद्देश्यों - व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण और समाज निर्माण - की दिशा में एक सार्थक कदम सिद्ध हुआ।जय गुरुदेव, जय माताजी। ईशान युवा मंडल, उन्नाव अखिल विश्व गायत्री परिवार

1 0 comments · 56 views
U
What's your name?
Please enter your details to post a comment
Home Pledge News Submit Downloads