Activity Stats & Details
व्यसन मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता गतिविधि आयोजित बालोद। शासकीय प्राथमिक शाला दारूटोला में बच्चों, पालकों एवं ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से व्यसन मुक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई। अभियान के दौरान बच्चों को तंबाकू, गुटखा, शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक नुकसान के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी गई। बच्चों ने “नशा छोड़ें, जीवन संवारें”, “नशे से दूरी, स्वस्थ जीवन जरूरी” जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। शिक्षक लीलाधर ठाकुर ने बच्चों को समझाया कि स्वस्थ शरीर, अच्छी शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए नशे से दूर रहना आवश्यक है। साथ ही बच्चों को अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी नशामुक्ति के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर बच्चों एवं उपस्थित ग्रामीणों ने नशामुक्त समाज बनाने तथा स्वयं नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। अभियान का उद्देश्य गांव में सकारात्मक वातावरण तैयार करना और युवा पीढ़ी को व्यसन से बचाने के लिए जागरूकता बढ़ाना है।