व्यसन मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम

व्यसन मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम
व्यसन मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम
व्यसन मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम
Activity Stats & Details
कितने प्रतिभागी शामिल हुए?
345
कितने व्यक्तियों ने व्यसन-मुक्ति का संकल्प लिया?
345

नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन जीने का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प कटिहार। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में युवा प्रकोष्ठ कटिहार द्वारा व्यसन मुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, रामपुर, कोढ़ा, कटिहार के प्रांगण में व्यसन मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि नशे की आदत व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसकी शिक्षा, परिवार और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करती है। विद्यार्थियों को विशेष रूप से नशे से सदैव दूर रहने तथा अपने जीवन को स्वस्थ, संयमित और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नशा मुक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। उन्होंने स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी नशे से बचने के लिए जागरूक करने का संकल्प लिया। युवा प्रकोष्ठ कटिहार की ओर से विद्यार्थियों को संदेश दिया गया कि “व्यसन से बचाव, सृजन में लगाओ” और “हम सुधरेंगे—युग सुधरेगा” के विचारों को अपने जीवन में अपनाकर स्वस्थ एवं संस्कारवान समाज के निर्माण में योगदान दें।

0 0 comments · 76 views
U
What's your name?
Please enter your details to post a comment
Home Pledge News Submit Downloads