नशामुक्ति जागरूकता अभियान

नशामुक्ति जागरूकता अभियान
नशामुक्ति जागरूकता अभियान
नशामुक्ति जागरूकता अभियान
Activity Stats & Details
कितने प्रतिभागी शामिल हुए?
55
कितने व्यक्तियों ने व्यसन-मुक्ति का संकल्प लिया?
55

खेरिया कोढ़ा, कटिहार। अखिल विश्व गायत्री परिवार, युवा प्रकोष्ठ कटिहार की युवा इकाई द्वारा ज्ञानदीप कोचिंग, खेरिया कोढ़ा, कटिहार में विद्यार्थियों के बीच नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर उन्हें स्वस्थ, संस्कारवान एवं रचनात्मक जीवन के लिए प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया गया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसकी शिक्षा, पारिवारिक जीवन, आर्थिक स्थिति और सामाजिक प्रतिष्ठा को भी गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है। विशेष रूप से विद्यार्थी जीवन में नशे से पूरी तरह दूर रहकर अपनी ऊर्जा को शिक्षा, संस्कार, सेवा एवं रचनात्मक कार्यों में लगाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने कहा कि वे स्वयं नशा नहीं करेंगे और अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम में “व्यसन से बचाव—सृजन में लगाओ” तथा “नशामुक्त युवा—सशक्त समाज” का संदेश दिया गया। युवा प्रकोष्ठ कटिहार ने युवाओं एवं विद्यार्थियों से नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर अपने जीवन को सकारात्मक एवं रचनात्मक दिशा देने का आह्वान किया। युवा प्रकोष्ठ, कटिहार गायत्री शक्तिपीठ, मिरचाईबाड़ी, कटिहार

0 0 comments · 74 views
U
What's your name?
Please enter your details to post a comment
Home Pledge News Submit Downloads