
अद्भुत अनुकरणीय पहल : जशपुर से ज्ञानयज्ञ की नई ज्योति
आज एक बार पुनः अच्छी शुरुआत, जशपुर (छत्तीसगढ़) से श्री दौलत राम चौहान जी ने युवा प्रकोष्ठ के माध्यम से स्वयं 75 प्रज्ञा अभियान प्रतियाँ मंगवाकर एक सराहनीय पहल की है। उनके संकल्प से प्रेरित होकर अन्य परिजनों ने भी योगदान दिया।
विशेष रूप से, श्री गोविंद राम यादव (ग्राम लुडेग, ब्लॉक पत्थलगांव), जो वृंदावन पब्लिक स्कूल के संचालक एवं गायत्री परिवार के सक्रिय कार्यकर्ता हैं, ने पूज्य गुरुदेव के विचारों को विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों तक पहुँचाने का संकल्प लिया है। उन्होंने 100 प्रतियाँ प्रज्ञा अभियान की मंगाकर ₹8000 का योगदान दिया है।
जशपुर से आज:
दौलत राम चौहान – 75 प्रतियाँ
प्रेम बंजारा – 25 प्रतियाँ
विनायक साय – 50 प्रतियाँ
दिलीप कुमार – 25 प्रतियाँ
गोविंद राम यादव – 100 प्रतियाँ
इसके अतिरिक्त पाटन (दुर्ग) से 25 एवं बालोद से 25 प्रतियों का अंशदान मिला है। कुल मिलाकर 325 प्रतियों का संकल्प साकार हुआ।
गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से इन सभी देवतुल्य भाइयों-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। आप सबके प्रयास से पूज्य गुरुदेव के विचार घर-घर तक पहुँच रहे हैं।