×
परम पूज्य गुरुदेव की तपस्थली—गायत्री तपोभूमि मथुरा पर श्रद्धामय आगमन एवं युगनिर्माण संकल्प का नवप्रवाह
May 6, 2026, 12:52 p.m.
अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा मनाए जा रहे परम वंदनीया माताजी के ऐतिहासिक जन्मशताब्दी वर्ष के पावन उपलक्ष्य में, गायत्री तपोभूमि, मथुरा के प्रमुख एवं अखण्ड ज्योति पत्रिका के प्रकाशक आदरणीय श्री मृत्युंजय शर्मा जी के स्नेहमय मार्गदर्शन में अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रतिनिधि आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी का तपोभूमि मथुरा पर श्रद्धापूर्ण आगमन हुआ।
यह पावन स्थल केवल एक तीर्थ नहीं, बल्कि युगनिर्माण की चेतना का उद्गम केंद्र है—जहाँ से विचार क्रांति अभियान, अखण्ड ज्योति एवं युगनिर्माण योजना के माध्यम से समाज में नवजागरण का दिव्य संदेश प्रसारित हुआ।
इस अवसर पर—
- गायत्री मंदिर में माँ गायत्री की आरती कर परमपूज्य गुरुदेव परम वंदनीय माताजी को पुष्प अर्पण किए एवं “सजल श्रद्धा, प्रखर प्रज्ञा” समाधि स्थल के दिव्य दर्शन का लाभ लिया गया।
- तपोभूमि में नव निर्माणाधीन मंदिर एवं यज्ञशाला का अवलोकन करते हुए उनकी रूपरेखा एवं निर्माण-योजना को विस्तार से समझा गया।
- तत्पश्चात अखण्ड ज्योति एवं युगनिर्माण पत्रिका के प्रकाशन प्रेस का भ्रमण कर, विचारों के इस सतत प्रवाह के पीछे की साधना एवं व्यवस्था का अनुभव किया गया।
गायत्री तपोभूमि मथुरा की प्रमुख विशेषता यह है कि यहाँ अध्यात्म और विज्ञान का अद्भुत समन्वय दिखाई देता है—जहाँ साधना, सेवा और स्वाध्याय के माध्यम से व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य हो रहा है।
यह श्रद्धामय प्रवास न केवल भावनात्मक जुड़ाव का माध्यम बना, बल्कि युगनिर्माण के संकल्पों को और अधिक सुदृढ़ करने की प्रेरणा भी प्रदान कर गया।
Phots
Related News
अखिल विश्व गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज में आयोजित ‘दधीचि अंगदान संकल्प अभियान’ के गरिमामय कार्यक्रम में सेवा, समर्पण एवं अंगदान के महत्व पर विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।*
कार्यक्रम के अंतर्गत रामकृष्ण मिशन, हरिद्वार के सचिव स्वामी दयामृतानन्द ने सारस्वत उद्बोधन देते हुए ...
गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत देसवि में ‘दधीचि अंगदान संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ; केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री धामी रहे उपस्थित
अखिल विश्व गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज में आ...
देव संस्कृति विश्वविद्यालय में ‘दधीचि अंगदान संकल्प अभियान’ का आयोजन, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और सीएम धामी रहे मौजूद
हरिद्वार। अखिल विश्व गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांति...
Russian Delegation Explores India’s Spiritual Heritage at Shantikunj and DSVV
A delegation of 19 members from Russia visited Gayatri Teerth Shantikunj to experience and understan...
देव संस्कृति विश्वविद्यालय में भारत सरकार का राष्ट्रीय “नशा मुक्त भारत सप्ताह” कार्यक्रम संपन्न, व्यसनमुक्त भारत का लिया गया संकल्प
विश्व नशा निषेध दिवस के अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में 26 जून 2026 को देव संस्कृ...
गायत्री-तीर्थ, शांतिकुंज से निकली नशामुक्ति जनजागरण रैली, विश्व नशा निषेध दिवस पर भारत सरकार के राष्ट्रीय कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ
हरिद्वार। विश्व नशा निषेध दिवस के अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में आज 26 जून 2026 ...
देव संस्कृति विश्वविद्यालय पहुंचे केंद्रीय मंत्री श्री वीरेंद्र कुमार जी
देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज में आज सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री माननीय श्री वीरेंद्र...
योग केवल एक दिवस का आयोजन नहीं, बल्कि उत्कृष्ट जीवन जीने की सतत साधना है।
आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में योग साधना का भव्य आयोजन उत्साह एवं...
हिमाचल प्रदेश के डॉ. वाई.एस. परमार यूनिवर्सिटी के कुलपति एवं प्रोफेसरों ने किया देव संस्कृति विश्वविद्यालय का भ्रमण
हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित डॉ. वाई.एस. परमार यूनिवर्सिटी ऑफ हॉर्टिकल्चर एंड फॉरेस्ट्री के कुलपति डॉ...
जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी से आईं 180 बालिकाओं ने शांतिकुंज में लिया संस्कार एवं कौशल का प्रशिक्षण
जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी क्षेत्र से आईं 180 बालिकाओं का समूह इन दिनों गायत्री-तीर्थ शांतिकुंज में आय...
10 डाउनिंग स्ट्रीट, लंदन, यूनाइटेड किंगडम
अपने इंग्लैंड-प्रवास के अंतिम चरण में, परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी, यूनाइटेड किंगडम के प्रधान मं...
ब्रिटिश संसद (हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स), यूनाइटेड किंगडम
हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स में ब्रिटिश-भारतीय युवाओं की एक विशेष सभा आयोजित की गई। इस आयोजन में परम आदरणीय डॉ....

