×
अपने यूके एवं यूरोप प्रवास क्रम में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी लन्दन पहुंचे और वरिष्ठ ब्रिटिश राजनयिक Sir Dominic Asquith से आत्मीय भेंट की।
May 7, 2026, 3:44 p.m.
Sir Dominic Asquith ब्रिटेन के अत्यंत वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित कूटनीतिज्ञ रहे हैं, जिन्होंने कई दशकों तक अंतरराष्ट्रीय संबंधों, वैश्विक नीति निर्माण तथा सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वे भारत एवं मिस्र सहित अनेक देशों में ब्रिटेन के राजदूत रह चुके हैं। भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त के रूप में उनका कार्यकाल विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा, जहाँ उन्होंने भारत-ब्रिटेन संबंधों को शिक्षा, व्यापार, संस्कृति एवं रणनीतिक सहयोग के क्षेत्रों में नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में योगदान दिया।
उनकी पहचान शांत, संतुलित एवं दूरदर्शी नेतृत्व के लिए की जाती है। जटिल वैश्विक परिस्थितियों को समझने, संवाद के माध्यम से समाधान निकालने तथा नई पीढ़ी के राजनयिकों का मार्गदर्शन करने में उनका विशेष योगदान रहा है।
Sir Dominic Asquith वैश्विक सुरक्षा, सुशासन और अंतरराष्ट्रीय सहयोग जैसे विषयों पर भी गहरी समझ रखते हैं।
इस अवसर पर डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने भारतीय संस्कृति, शिक्षा, वैज्ञानिक अध्यात्म एवं मानवीय मूल्यों के संवर्धन हेतु देव संस्कृति विश्वविद्यालय तथा अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा चलाए जा रहे विविध आयामों की जानकारी साझा की। साथ ही वर्तमान समय में विश्वशांति, नैतिक नेतृत्व और सांस्कृतिक समन्वय की आवश्यकता पर विचार-विमर्श हुआ।
यह सौहार्दपूर्ण भेंट भारत और ब्रिटेन के मध्य सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं मानवीय सहयोग को नई दिशा देने वाली प्रेरक मुलाकात सिद्ध हुई।
Related News
अखिल विश्व गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज में आयोजित ‘दधीचि अंगदान संकल्प अभियान’ के गरिमामय कार्यक्रम में सेवा, समर्पण एवं अंगदान के महत्व पर विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।*
कार्यक्रम के अंतर्गत रामकृष्ण मिशन, हरिद्वार के सचिव स्वामी दयामृतानन्द ने सारस्वत उद्बोधन देते हुए ...
गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत देसवि में ‘दधीचि अंगदान संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ; केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री धामी रहे उपस्थित
अखिल विश्व गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज में आ...
देव संस्कृति विश्वविद्यालय में ‘दधीचि अंगदान संकल्प अभियान’ का आयोजन, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और सीएम धामी रहे मौजूद
हरिद्वार। अखिल विश्व गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांति...
Russian Delegation Explores India’s Spiritual Heritage at Shantikunj and DSVV
A delegation of 19 members from Russia visited Gayatri Teerth Shantikunj to experience and understan...
देव संस्कृति विश्वविद्यालय में भारत सरकार का राष्ट्रीय “नशा मुक्त भारत सप्ताह” कार्यक्रम संपन्न, व्यसनमुक्त भारत का लिया गया संकल्प
विश्व नशा निषेध दिवस के अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में 26 जून 2026 को देव संस्कृ...
गायत्री-तीर्थ, शांतिकुंज से निकली नशामुक्ति जनजागरण रैली, विश्व नशा निषेध दिवस पर भारत सरकार के राष्ट्रीय कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ
हरिद्वार। विश्व नशा निषेध दिवस के अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में आज 26 जून 2026 ...
देव संस्कृति विश्वविद्यालय पहुंचे केंद्रीय मंत्री श्री वीरेंद्र कुमार जी
देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज में आज सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री माननीय श्री वीरेंद्र...
योग केवल एक दिवस का आयोजन नहीं, बल्कि उत्कृष्ट जीवन जीने की सतत साधना है।
आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में योग साधना का भव्य आयोजन उत्साह एवं...
हिमाचल प्रदेश के डॉ. वाई.एस. परमार यूनिवर्सिटी के कुलपति एवं प्रोफेसरों ने किया देव संस्कृति विश्वविद्यालय का भ्रमण
हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित डॉ. वाई.एस. परमार यूनिवर्सिटी ऑफ हॉर्टिकल्चर एंड फॉरेस्ट्री के कुलपति डॉ...
जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी से आईं 180 बालिकाओं ने शांतिकुंज में लिया संस्कार एवं कौशल का प्रशिक्षण
जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी क्षेत्र से आईं 180 बालिकाओं का समूह इन दिनों गायत्री-तीर्थ शांतिकुंज में आय...
10 डाउनिंग स्ट्रीट, लंदन, यूनाइटेड किंगडम
अपने इंग्लैंड-प्रवास के अंतिम चरण में, परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी, यूनाइटेड किंगडम के प्रधान मं...
ब्रिटिश संसद (हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स), यूनाइटेड किंगडम
हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स में ब्रिटिश-भारतीय युवाओं की एक विशेष सभा आयोजित की गई। इस आयोजन में परम आदरणीय डॉ....

