×
शांतिकुंज की रचनात्मक गतिविधियों से प्रभावित हुए इंग्लैंड के वरिष्ठ राजनेता
May 7, 2026, 3:51 p.m.
अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रतिनिधि एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी अपने विदेश प्रवास के क्रम में इंग्लैण्ड पहुंचे, जहां उन्होंने 10 Downing Street (प्रधानमंत्री निवास) में प्रधानमंत्री के विशेष सहयोगियों से भेंट की। इस दौरान उन्होंने पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा प्रवर्तित ‘विचार क्रांति अभियान’ से उन्हें अवगत कराया।
जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में युगऋषि के क्रांतिकारी विचारों को वैश्विक स्तर पर नीति-निर्माताओं, शिक्षाविदों एवं गणमान्य व्यक्तित्वों तक पहुंचाने के उद्देश्य से डॉ. पण्ड्या यूके एवं यूरोप प्रवास पर हैं। लिथुआनिया सहित विभिन्न यूरोपीय देशों की यात्रा के पश्चात वे इंग्लैण्ड पहुंचे।
भेंट के दौरान डॉ. पण्ड्या ने शांतिकुंज द्वारा संचालित विचार क्रांति अभियान, युवा जागरण, नशामुक्ति जैसे विविध सामाजिक अभियानों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों, भारतीय संस्कृति आधारित समग्र शिक्षा पद्धति तथा वैश्विक सहयोग पहलों पर भी विस्तार से चर्चा की।
प्रधानमंत्री निवास में प्रवेश सामान्यतः अत्यंत विशिष्ट एवं आमंत्रित अतिथियों को ही प्रदान किया जाता है। ऐसे प्रतिष्ठित स्थल पर युगऋषि के विचारों का प्रतिनिधित्व होना अखिल विश्व गायत्री परिवार के लिए गौरव का विषय है।
डॉ. पण्ड्या ने कहा कि युगऋषि के विचार— “हम बदलेंगे, युग बदलेगा”— को लेकर वैश्विक मंचों पर संवाद स्थापित करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय संस्कृति की मूल भावना “वसुधैव कुटुम्बकम्” के आधार पर वैश्विक समन्वय एवं नैतिक पुनर्जागरण की दिशा में सकारात्मक पहलें और सुदृढ़ होंगी।
इस अवसर पर उपस्थित सहयोगियों ने शांतिकुंज की रचनात्मक गतिविधियों की सराहना करते हुए वैश्विक स्तर पर सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों के संवर्धन की आवश्यकता पर बल दिया।
Phots
Related News
अखिल विश्व गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज में आयोजित ‘दधीचि अंगदान संकल्प अभियान’ के गरिमामय कार्यक्रम में सेवा, समर्पण एवं अंगदान के महत्व पर विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।*
कार्यक्रम के अंतर्गत रामकृष्ण मिशन, हरिद्वार के सचिव स्वामी दयामृतानन्द ने सारस्वत उद्बोधन देते हुए ...
गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत देसवि में ‘दधीचि अंगदान संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ; केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री धामी रहे उपस्थित
अखिल विश्व गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज में आ...
देव संस्कृति विश्वविद्यालय में ‘दधीचि अंगदान संकल्प अभियान’ का आयोजन, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और सीएम धामी रहे मौजूद
हरिद्वार। अखिल विश्व गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांति...
Russian Delegation Explores India’s Spiritual Heritage at Shantikunj and DSVV
A delegation of 19 members from Russia visited Gayatri Teerth Shantikunj to experience and understan...
देव संस्कृति विश्वविद्यालय में भारत सरकार का राष्ट्रीय “नशा मुक्त भारत सप्ताह” कार्यक्रम संपन्न, व्यसनमुक्त भारत का लिया गया संकल्प
विश्व नशा निषेध दिवस के अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में 26 जून 2026 को देव संस्कृ...
गायत्री-तीर्थ, शांतिकुंज से निकली नशामुक्ति जनजागरण रैली, विश्व नशा निषेध दिवस पर भारत सरकार के राष्ट्रीय कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ
हरिद्वार। विश्व नशा निषेध दिवस के अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में आज 26 जून 2026 ...
देव संस्कृति विश्वविद्यालय पहुंचे केंद्रीय मंत्री श्री वीरेंद्र कुमार जी
देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज में आज सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री माननीय श्री वीरेंद्र...
योग केवल एक दिवस का आयोजन नहीं, बल्कि उत्कृष्ट जीवन जीने की सतत साधना है।
आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में योग साधना का भव्य आयोजन उत्साह एवं...
हिमाचल प्रदेश के डॉ. वाई.एस. परमार यूनिवर्सिटी के कुलपति एवं प्रोफेसरों ने किया देव संस्कृति विश्वविद्यालय का भ्रमण
हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित डॉ. वाई.एस. परमार यूनिवर्सिटी ऑफ हॉर्टिकल्चर एंड फॉरेस्ट्री के कुलपति डॉ...
जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी से आईं 180 बालिकाओं ने शांतिकुंज में लिया संस्कार एवं कौशल का प्रशिक्षण
जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी क्षेत्र से आईं 180 बालिकाओं का समूह इन दिनों गायत्री-तीर्थ शांतिकुंज में आय...
10 डाउनिंग स्ट्रीट, लंदन, यूनाइटेड किंगडम
अपने इंग्लैंड-प्रवास के अंतिम चरण में, परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी, यूनाइटेड किंगडम के प्रधान मं...
ब्रिटिश संसद (हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स), यूनाइटेड किंगडम
हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स में ब्रिटिश-भारतीय युवाओं की एक विशेष सभा आयोजित की गई। इस आयोजन में परम आदरणीय डॉ....

